इस कड़कड़ाती भीषण ठंड में भी नगर के सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जल रहें अलाव

–नगर पालिका प्रशासन बरहज का दावा है कि बीस स्थलों पर जलाया जा रहा है अलाव,

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
अलाव जलाने के लिए भले ही दावे कर रहे हैं जिम्मेदार, किन्तु जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है । बरहज नगर पालिका परिषद के अनेको सार्वजनिक स्थलों का गुरुवार को जायजा किया गया तो, प्रशासन और पालिका अधिकारियों की सच्चाई सामने आई । मुख्य चौराहा, रेलवे तिराहा के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,थाना घाट सहित आदि घाटो व कुछ स्थानों पर अलाव ही नहीं जल रहे थे। जब दिन में अलाव नहीं जल रहा है तो रात में कैसे जलता होगा ? धार्मिक स्थानों के दृश्य से बरहज के बस स्टैण्ड पर अलाव नहीं जल रहा था I पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक, पूर्वांचल बैंक, एचडीएफसी बैंक पर भी अलाव नहीं जल रहा था, तो नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व थानाघाट पर भी अलाव नहीं जल रहा था वहीँ नगर पालिका के मुख्य गेट पर भी अलाव नहीं जल रहा था, जिसके चलते इस ठिठुरती ठंड में यात्री, राहगीर व आम जन ठिठुरते हुए नजर आयें I फिर भी नगर पालिका प्रशासन दावा कर रहा है कि बीस सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जल रहा है I अब प्रश्न उठता है कि क्या बैंक, बस स्टैंड, अस्पताल, मंदिर व सरयू घाट, व धार्मिक स्थान सार्वजनिक स्थान की श्रेणी में आता है कि नहीं ? बस स्टैंड पर बस का इन्तेजार कर रहे अमरचंद सोनकर, विनय गोंड़, दीपक यादव, विमला देवी, अमरावती देवी, सुखिया देवी, चंदा देवी ने बताया कि अलाव नहीं जलने से हाथ पैर ठंडा हो गया है, बस स्टैंड पर अलाव जलना चाहिए,वही चिंतामणि साहनी, अर्जुन जायसवाल, विवेक गुप्ता, दीपक सिंह, रमेश यादव ने बताया कि पालिका प्रशासन अलाव जलाने के नाम पर केवल कोरम पूरा कर रहा है, जहाँ जरुरत है वहां अलाव नहीं जलाया जा रहा है I सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी गिराने की बात पर नगर पालिका के कर्मचारी बदतमीजी से पेश आ रहे हैं I भाजपा नेता संजय वर्मा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा इस कड़ाके की ठंड में पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है, जिससे जनता को राहत मिले सके I हमें तो लगता है लकड़ी में कुछ खेल हो रहा है, इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जाँच कराई जानी चाहिए I इस बावत बरहज तहसीदार अश्वनी कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर अलाव नहीं जलना गंभीर बात है, नगर पालिका प्रशासन को अलाव जलाने हेतु निर्देशित किया गया है, अभी पूछता हूँ I

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

38 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

47 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

1 hour ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

1 hour ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

2 hours ago