जिलाधिकारी ने गौरीबाजार ब्लॉक में क्रियान्वयन विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण

शासन द्वारा स्वीकृत आठ की बजाय चार कमरों का मिला पंचायत भवन, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

पार्क की अदूरदर्शितापूर्ण डिजाइन पर जतायी नाराजगी, खराब डिजाइन की वजह से हुए शासकीय धन क्षति की वसूली का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपराह्न एस्पिरेशनल ब्लॉक गौरी बाजार में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम गौरी बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत उभांव पहुँचे। यहां 11.92 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पाथ-वे,इंटरलॉकिंग, बच्चों के खेलने के लिए झूला एवं बाउंडरी वाल का निर्माण कार्य शामिल है। मौके पर कार्य होता हुआ मिला। जिलाधिकारी ने पार्क के डिजाइन पर गहरा असन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्क के एक ओर तलाब है तथा दूसरी तरफ जल निगम के पानी के टँकी की दीवार है। इन दोनों ओर दीवार बनाने की आवश्यकता नहीं थी। साथ ही सामुदायिक शौचालय को भी पार्क के अंदर शामिल करना चाहिए था, जिससे पार्क की उपयोगिता बढ़ती। डिजाइन की खामियों के चलते प्रथम दृष्टया परियोजना में सरकारी धन की बर्बादी प्रतीत हो रही है। जिलाधिकारी ने इस अदूरदर्शितापूर्ण परियोजना को स्वीकृति देने वाले समस्त अधिकारियों को चिन्हित कर उनसे क्षति हुई शासकीय धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि 280 घरों में पानी का कनेक्शन है। घरों में पानी की नियमित रूप से आपूर्ति होती है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से ससमय उक्त पेयजल सुविधा का शुल्क जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शुल्क जमा होने से मेंटेनेंस कार्य प्रभावी रूप से हो सकेगा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। शासन द्वारा स्वीकृत आठ कमरों के ग्राम सचिवालय भवन की डिजाइन के सापेक्ष 4 कमरों का निर्माण मिला। भवन के दरवाजों एवं खिड़कियों में प्रथम दृष्टया घटिया गुणवत्ता वाली प्लाई का प्रयोग किया गया। सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत असनहर में मनरेगा कन्वर्जेंस फण्ड द्वारा निर्मित अमृत सरोवर परियोजना का भी निरीक्षण किया। 32.75 लाख रुपये की लागत से 1.75 एकड़ में फैले सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं तलाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने पाथ वे, रोप वे एवं वृक्षारोपण कार्य पर सन्तोष जताया साथ ही सरोवर के किनारे बनी सीढी को अधिक सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा बीएस राय, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

15 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

19 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

19 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago