चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित शेरावत फार्म हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम के रोशनदान में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही फार्म हाउस में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि युवक कथित रूप से चोरी की नीयत से फार्म हाउस में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि युवक के पैर बाथरूम के अंदर थे, जबकि उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा रोशनदान के बाहर की ओर लटका हुआ था। आशंका है कि हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कर ली गई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले फार्म हाउस में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर घटना को चोरी की कथित कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसंवाद से मजबूत होगा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…

9 hours ago

वक्त की किताब में दर्ज हैं कुछ नाम, विदा हुए मगर रह गया उनका पैगाम

कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…

10 hours ago

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

10 hours ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

10 hours ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

11 hours ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

20 hours ago