निबंध, भाषण और वाद-विवाद में झलकी प्रतिभा की चमक

युवा ऊर्जा से सजा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का चौथा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता, “संचार क्रांति और विकसित भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा “एक देश एक चुनाव” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पटल पर उभरते नए भारत की संकल्पना युवाओं के सशक्त कंधों और बुलंद हौसलों पर टिकी है। देश आत्मनिर्भरता, डिजिटलीकरण और संचार सशक्तिकरण की दिशा में युवाशक्ति के माध्यम से निरंतर अग्रसर है।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करती हैं। ऐसे आयोजन छात्रों को नेतृत्व और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं।
निबंध प्रतियोगिता में मानव, सुरुचि, विजयलक्ष्मी, रागिनी, महिमा, श्रेया, अमन और प्रिया ने प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, ध्रुव अग्रवाल, रागिनी चौरसिया, रोशनी प्रजापति, निधि और अस्मिता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
“एक देश एक चुनाव” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में रागिनी चौरसिया, निधि, विष्णु गुप्ता और श्रेया यादव ने पक्ष में जबकि विष्णु मौर्या, रवि, सुरुचि और विजयलक्ष्मी ने विपक्ष में अपने तर्क रखे।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, ममता शुक्ल, माया, पूनम उपाध्याय, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, शाहिदा खातून, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव और जिज्ञासा पाण्डेय सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को अपराह्न 12:30 बजे से क्विज प्रतियोगिता और दोपहर 2:00 बजे से नाट्य मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago