राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत हिंदी की दशा व वर्तमान शिक्षा नीति पर निबंधप्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत 19 सितम्बर,2024 (वृहस्पतिवार) को.भारतेंदु सभाकक्ष में भारत की वर्तमान शिक्षा निति और उसका प्रभाव अथवा सूचना क्रांति के युग में हिंदी की दशा एवं दिशा पर विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों एवं विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत कुल 40 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह,अमित कुमार,कनिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ज्ञातव्य हो कि राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत अगली प्रतियोगिता 20/09/2024(शुक्रवार) को 15:30 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं के साथ दो प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में क्रमश: रुपये 1000/-,800/- 600/- एवं 400/- के पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 27.09.2024 को राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

14 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago