महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय थाना क्षेत्र के जखिरा चौराहा स्थित जीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूक किया गया।
महिलाओं के प्रति शारीरिक,आर्थिक, मानसिक व यौन हिंसा कानूनन अपराध है। एंटी रोमियो टीम द्वारा जीडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को नारी शक्ति के बारे मे जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के फेज- 4 के तहत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर1090, 112,108,181,102 साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 व धारा 87,137 बी एन एस, गार्जियनशिप एक्ट , विवाह सम्बन्धित उम्र, पाक्सो एक्ट के बारे में अवगत कराया गया तथा शिक्षा के महत्व को बताया गया।संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ कर उन्हे चेतावनी दी गई।
इस दौरान उपनिरीक्षक रूचि , म0 का0 आरजू सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी, प्रवीण मौर्या व विधालय के कर्मचारी मौजूद रहें।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…