नगर से नहीं हट पाया अतिक्रमण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण नगर के हर रोड पर देखने को मिल सकता है नगर के व्यवसायियों ने वैसे तो नगर में बने ओवर ब्रिज के नीचे के हिस्से तक को कब्जा कर स्थाई दुकान बना लिया है । इस अतिक्रम करने वाले के आगे शासन प्रशासन की भी नहीं चल रही है । क्यों कि वर्तमान उपजिला अधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकार वार्ता किया और इस पत्रकार वार्ता में नगर के समस्याओं पर पत्रकारों से चर्चा किया और नगर की समस्याओं को जाना जिसमें पत्रकारों ने नगर की मुख्य समस्या नगर में हुए अतिक्रमण को ही बताया नगर में अतिक्रमण का ये हाल है कि रोड किनारे एक मोटर साईकिल खड़ा करने तक की जगह नहीं है । जिसपर उप जिलाधिकारी ने कुछ हफ्तों में नगर से अतिक्रमण हटाने की बात की थी । नगर से अतिक्रमण हटाने की कवायत की गई नगर में नोटिस देने से लेकर पूरे नगर में अतिक्रम हटाने संबंधित उद्घोष भी किया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा । नगर की सड़कों पर दुकानों के सामने लोगो द्वारा दुकान संबंधित समान रख दिया जाता है ।जिससे लोगो के आने जाने में समस्या उत्पन्न होती है । अब देखना ये है कि क्या नगर पंचायत से अतिक्रमण हटेगा या लोगो को अतिक्रमण से होने वाली समस्या का सामना ही करते रहना पड़ेगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago