मंडलायुक्त ने निर्वाचक नामावली व आईजी आरएस शिकायतों के संबंध में अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण –2025 और आई.जी.आर. एस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सभी एसडीएम और संबंधित जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ की गई।
मंडलायुक्त द्वारा सबसे पहले जिलाधिकारी कार्यालय में सभी एसडीएम के साथ निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण–2025 की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने विधानसभावार मतदाताओं की संख्या, ई.पी. रैशियो, मतदाता लिंगानुपात, एज कोहार्ट सहित सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन बूथों पर फॉर्म 06 के तहत मतदाता पंजीकरण हेतु 10 से कम प्राप्त हो रहे हैं और जिन बूथों पर फॉर्म 07 के तहत 10 से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनकी विशेष समीक्षा करें। उन्होंने फॉर्म 07 के तहत मतदाता का नाम सक्षम प्राधिकारी के सत्यापन के उपरांत ही हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के मतदाता लिंगानुपात की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद का मतदाता लिंगानुपात 938 है। मंडलायुक्त ने लिंगानुपात में सुधार का निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए महिला इंटर और डिग्री कालेजों में विशेष अभियान चलाए। उन्होंने ई.पी. रैशियो को भी बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम अपने–अपने क्षेत्रों में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण–2025 की नियमित समीक्षा करें। जिन बीएलओ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनको चेतावनी निर्गत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने लेखपालों को भी संवेदित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी किसी प्रकरण को सिर्फ इस आधार पर निक्षेपित न करें कि प्रकरण का संबंध विभाग से नहीं है, बल्कि संबंधित विभाग से वार्ता कर उन्हें अवगत भी जरूर कराएं।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के निस्तारण को गंभीरता से लें और मामलों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करें।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago