बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अमित पाल सिंह के आदेशानुसार, नीलम ढाका, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) बलिया की अध्यक्षता में ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। जिसका संचालन हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। साथ ही 14 दिसंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। नीलम ढाका, अपर जनपद न्यायाधीश /नोडल अधिकारी (लोक अदालत) एवं हरीश कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें। बैठक में संजय कुमार गोंड अपर सिविल जज (सी0डि0), पराग यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गार्गी शर्मा सिविल जज (सी0डि0), कविता कुमारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, विराट मणि त्रिपाठी सिविल जज (सी0 डि0)/एफ.टी.सी. सृष्टि त्रिपाठी सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, विवस्वान प्रकाश अपर सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट सं0-02, उर्फी आजमी सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी. एवं अनिल कुमार सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…