देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला समन्वयक, उ०प्र० कौशल विकास मिशन देवरिया ने बताया है कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से विकास खण्ड बनकटा जनपद देवरिया के परिसर में किया जायेगा।
रोजगार मेंले में विभिन्न सेक्टर में 200 रिक्त पदो के साथ नियोक्ता कम्पनिया प्रतिभाग करेंगी। मेले में हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएट, आई०टी०आई० पास, पॉलिटेक्निक पास, एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत युवा प्रतिभाग कर पंजीकरण कराते हुए रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते है।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…