Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने जारी किया जिले भर की साप्ताहिक बंदी की सूची

मनमानी करने वालों के साथ होगी दंडात्मक कार्रवाई

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद के नगरपालिका, टाउन एरिया व कस्बा क्षेत्रों के साप्ताहिक बंदी के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यूपी दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत आजमगढ़, मुबारकपुर, बिलरियागंज, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया, लालगंज, ठेकमा बाजार, जीयनपुर, रानी की सराय, बिलरियागंज, मेहनगर, कप्तानगंज, जहानागंज, महराजगंज, लाटघाट बाजार, मेंहनाजपुर में हेयर कटिंग सैलून की दुकानें मंगलवार और ड्राई क्लीनर्स, लांण्ड्री व कपड़े की धुलाई की दुकाने गुरूवार को बंद रहेगी।
इसी तरह अन्य दुकानंे व वाणिज्य अधिष्ठान आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सिविल लाइन, कलेक्ट्री, रोडवेज, रैदोपुर, चौक क्षेत्र से ब्रहमस्थान, पहाड़पुर बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा क्षेत्र में रविवार को बंदी रहेगी। वहीं नदी उस पार के समस्त प्रतिष्ठान जैसे सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर क्षेत्र में शनिवार को बंदी रहेंगी। वहीं सरायमीर में सोमवार, मुबारकपुर में मंगलवार, फूलपुर में बुधवार, निजामाबाद में शनिवार, अतरौलिया में मंगलवार, लालगंज में शनिवार, ठेकमा बाजार में बुधवार, जीयनपुर में शनिवार, रानी की सराय में बुधवार, बिलरियागंज में शुक्रवार, मेहनगर में बुधवार, कप्तानगंज में बुधवार, जहानागंज में शनिवार, महराजगंज में शनिवार व मेहनाजपुर में शनिवार को अन्य दुकाने व वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

53 minutes ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

1 hour ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago