जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति के द्वारा कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ऑनलाइन चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति के द्वारा कृषि यंत्रों का ऑनलाइन चयन किया गया। जिसमें समिति के सभी सदस्य एवं जनपद के किसान सम्मिलित हुए।
उप निदेशक कृषि डा. राकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि आज की लॉटरी में जिस ब्लॉक अंतर्गत लक्ष्य से अधिक ऑनलाइन बुकिंग टोकन धनराशि जमा करते हुए की गई है उनकी ई- लॉटरी निकाली जाएगी एवं जिन ब्लॉकों में लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है उनका चयन स्वतः कंफर्म हो जाएगा। इन-सीटू क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट योजना अंतर्गत समस्त यंत्रों की बुकिंग शासन स्तर से कंफर्म कर दी गई है। मुख्य रूप से योजनाओं अंतर्गत आज रोटावेटर, मल्टी क्रोप थ्रेशर, स्मॉल गोदाम, पावर टिलर, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, कंबाइन हार्वेस्टर, ऑयल मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर की विकास खंडवार की लॉटरी निकाली गई है। योजना अंतर्गत चयनित कृषक के मोबाइल पर संदेश गया है इन्हें एक माह के अंदर यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल के साथ उसकी फोटो अपलोड करनी होगी साथ ही सत्यापन हेतु विक्रेता के माध्यम से यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर बिल एवं यंत्र का विवरण अपलोड करना अनिवार्य है कृषक को यंत्र की 50 प्रतिशत धनराशि अपने बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से विक्रेता को देनी होगी।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड बिल के सापेक्ष सत्यापन अधिकारी से सत्यापन कर यथाशीघ्र अनुदान की धनराशि लाभार्थी कृषक के खाते में भेजा जाना सुनिश्चित करें एवं प्रत्येक सप्ताह की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

3 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

3 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

3 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

4 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

7 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

7 hours ago