अवैध बालू खनन के विरुद्ध एसडीएम की कार्यवाही के बावजूद अवैध मिट्टी खनन

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के विरुद्ध उपजिलाधिकारी के तबातोड़ कार्यवाही के बावजूद, कई क्षेत्रो में अवैध मिटटी खनन का कार्य जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसेमर में रात के अंधेरे में खनन माफिया जोरो से मिट्टी खनन करा रहे है,पूरी रात्रि खनन और ट्रैक्टरों की आवाजाही के चलते आसपास के लोगो की नींद ख़राब हो रही है। वही पर्यावरण को काफी नुक्सान हो रहा है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ शख्त कार्यवाही किया जाय।कार्यवाही भी चल रही है, बावजूद इसके चोरी छिपे माफिया खनन कराने से बाज नही आ रहे हैं। पहले दिन के उजाले में भी खनन होता था लेकिन शासन द्वारा शख्त रुख इख्तियार के कारण रात में खनन का काम चल रहा है।क्षेत्र के नौसेमर में अवैध खनन माफिया करा रहे हैं।ग्रामीणो का कहना था कि देर रात से सुबह 6 बजे तक मिट्टी खनन किया जा रहा है।सभी का कहना था कि ट्रैक्टरों की रात भर आवा जाही से लोगो की नींद हराम हो गयी है, मांग किया कि ऐसे लोगो के खिलाफ शख्त कार्यवाही किया जाय।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सदर एसडीएम आनन्द कन्नौजिया ने कहा कि अवैध खनन करने वालो को किसी कीमत पर छोड़ा नही जाएगा, जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago