प्रेमचंद सभागार में कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में, मंडल कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में बुधवार 31 मई,2023 को आयोजित एक सादे समारोह में 12 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल चार करोड़ तैंतीस लाख तिरपन हजार पांच सौ बासठ रूपये (रु 4,33,53,562 ) का भुगतान किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक( परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) समीर पॉल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है, इसलिए बहुत सूझ -बुझ कर ही इसका व्यय करें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।
31मई, 2023 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में खालिद जमाल/ मुख्य वाणिज्य क्लर्क, रामज्ञा/उप मुख्य टिकट निरीक्षक, सुभाष यादव/सिग्नल मेंटेनर, संजय नन्दन सेन गुप्ता/मुख्य कार्यालय अधीक्षक, केशो प्रसाद मंडल/वरिष्ठ टेक्नीशियन, रवि प्रकाश सिंह/कार्यालय सहायक,रमेश यादव /ट्रैक मेंटेनर,कमलेश/ ट्रैक मेंटेनर, शिशु प्रसाद सिंह/मेशन, अनिल/सफाई वाला,किशुनी(एन पी एस) ट्रैक मेंटेनर आदि कर्मचारी शामिल थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

20 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

20 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

21 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

21 hours ago