बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा रोड बंजरिया स्थित मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान पांच दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह में बच्चों ने पेंटिंग,सिंगिग,डांसिंग,लेटर व नंबर पहचानना, पजल गेम,पेंटिंग,पर्यावरण,समर वेकेशन,जैसे चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन किया।जिसे देखकर उपस्थित शिक्षकों एवं अविभावकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।बच्चों के अंदर की ये प्रतिभा देख कर सभी प्रसन्न थे।
कैंप में विद्यालय के प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल ने कहा कि बच्चों के अंदर की प्रतिभा को विकसित करने के लिए यह विद्यालय हमेशा प्रयासरत रहता है।हम भविष्य में और भी नई गतिविधियों को शामिल करेंगे।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चे शहरों जैसा माहौल पा सकें l प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को समर कैंप की सफलता के लिए बधाई दिए।इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष ज्योत्सना देवी,बीएन सिंह,प्रबंधक डॉ विवेक सिंह पटेल, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह,शिक्षक अनिल गुप्ता, अंगद चौरसिया,आकाश भारती,पवन केसरी, चंद्रकला सिंह,खुशबू गुप्ता,तेहेजेबा खातून, संगीता सिंह,निधि वर्मा,नाजनीन खातून,प्रियंका यादव,प्रियंका कुशवाहा,प्रतिभा सिंह,नेहा यादव,श्वेता सिंहा,रुकसार खातून,जाहिद, अख्तर,नौशाद समेत अभिभावक मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…