माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर साढ़े चौदह लाख का गबन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर साढ़े चौदह लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने, शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ गबन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक मोहन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की सौ प्रतिशत सब्सिडियरी है। वर्तमान में वे बांसडीह में उक्त कंपनी के शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। कंपनी का प्रमुख कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार के लिये बैंक खातों के माध्यम से ऋण प्रदान करना है, जिसे ब्याजदर के साथ साप्ताहिक किश्त द्वारा लिया जाता है। कंपनी के फील्ड असिस्टेंट अनंजय कुमार (निवासी कटारिया थाना दाउदनगर, औरंगाबाद, बिहार), फील्ड असिस्टेंट राजकुमार विश्वकर्मा (निवासी तरारी थाना बरखुआ, औरंगाबाद, बिहार) व एक फील्ड असिस्टेंट रोहित यादव (निवासी चांदनीपुर कोतवाली बलिया) भी कंपनी की बांसडीह शाखा में तैनात थे। साप्ताहिक वसूली के दौरान अनंजय सिंह द्वारा 21 महिला सदस्यों से 578249 रुपये , राजकुमार द्वारा 39 महिला सदस्यों से 781293 रुपये व रोहित यादव द्वारा 10 महिला सदस्यों से 86826 रुपये की रकम वसूल कर अपने पास रख ली गयी है। इस संबंध में जानकारी होने पर उनसे पूछताछ की गयी तो उनका कहना था कि उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए वे रुपये लेकर अपने निजी काम के लिए घर पर रखा है। इसके बाद वे घर से पैसे लाकर देने की बात कहकर चले दिये।
कई दिनों तक वापस न लौटने पर शाखा प्रबंधक उनके घर जाने पर उन्हें धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों कर्मियों समेत उनके अज्ञात घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

5 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

5 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago