ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के बहेरी रेलवे ट्रेक के समीप ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गाव निवासी राहुल चौहान पुत्र मोहन चौहान उम्र 25 वर्ष परिवार वालों की माने तो प्रत्येक दिन की तरह बुधवार के दिन भी काम करने के लिए बलियां गया, गांव के ही अनूप पासवान से बात करने पर बताया की बुधवार के दिन शाम को घर पे उत्सर्ग एक्सप्रेस से आने की बात कही थी। छोटे भाई को चिलकहर स्टेशन आने के लिऐ कहाँ था छोटा भाई चिलकहर स्टेशन आकर चारो तरफ ट्रेन मे खोजा, लेकिन बडे भाई से कहीं मूलाकात नही हो पाई। बृहस्पतिवार दोपहर में सूचना मिला कि किसी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। वहीं मृतक की शादी 2 साल पूर्व हुई थी तीन भाइयों में मृतक सबसे बड़ा पुत्र था । जबकी मृतक के पडोस मे रहने वाली सुभावती देवी पत्नी मूनेनद्र चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष की छत से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की सुभावती देवी बृहस्पतिवार के दिन सूबह लगभग चार बजे के करीब छत से निचे उतर रही थी की व चक्कर खा कर गिर गई, जिससे सर मे गम्भीर चोटे आई। मऊ के प्रकाश अस्पताल मे एडमिट के बाद सुभावती देवी की मृत्यु हो गई। सुभावती देवी को एक लडका और एक लडकी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago