बूथों पर विद्युत, रैंप,शौचालय और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए -एसडीएम सदर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी लहसडी, सोनवे,जंगल सिकरी, जंगल रामगढ़ चौरी के बूथ का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दी
अपने निरीक्षण के दौरान बूथों पर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, रैंप, शौचालय और पेयजल सहित निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन किया और जरूरी निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में मौजूद बीएलओ से भी मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में बातचीत की। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6 और फार्म-7 भरे जाने की स्थिति के साथ-साथ घर-घर सर्वे के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा सर्वे के दौरान मतदाताओं की शिकायतों और समस्याओं के बारे में बीएलओ से पूछा। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ की यह जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत 7 मई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा कोई भी नवयुवक अथवा नवयुवती मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने से वंचित न रहें।
निर्धारित बिंदुओं पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर जरूरी जानकारी एवं मोबाइल नंबर अंकित होने चाहिए, ताकि मतदाताओं को यह जानकारी हो सके कि उन्हें किस बूथ पर अपना मतदान करना है तथा मतदाताओं को कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर वे अपने बीएलओ एवं अन्य उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार बड़े बूथों वाले मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में तैयार कराया जाए और वहां मतदाताओं के लिए आकर्षक माहौल हो। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago