चूल्हे की चिनगारी से लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार के गुप्तार दास टोले पर लगभग 11 बजे अवधेश चौहान की झोपड़ी मे चूल्हे की चिनगारी से आग लग गई। तेज पछुआ हवा चलने के कारण गेहूं की खड़ी फसल को आग ने पकड़ लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक गुप्तार दास टोला निवासी अवधेश चौहान की झोपड़ी मे चूल्हे की चिनगारी से अचानक आग लग गई। झोंपड़ी की आग से अवधेश चौहान व लक्ष्मन राजभर के गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट मे आ गई। आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर किसान व स्थानीय नागरिक एवं राहगीर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गेहूं की फसल को बचाने के लिए पास के खेत में पम्पिग सेट लगाया और जल रहे गेहूं की फसल को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वही घटना की जानकारी पीड़ित व्यक्ति द्वारा हल्का लेखपाल को दिया गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

3 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago