Tuesday, May 5, 2026
HomeNewsbeatआंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल, 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति,...

आंधी-पानी से गिरे बिजली के पोल, 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )

सुखपुरा में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान सुखपुरा अस्पताल परिसर में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो पोल टूटकर गिर पड़े, जिससे पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद से 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि गिरे हुए पोल के स्थान पर नया पोल कब तक लगाया जाएगा और आपूर्ति कब बहाल होगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी की समस्या, मोबाइल चार्जिंग और छोटे व्यवसायों पर भी इसका असर पड़ा है। कस्बे के उपभोक्ताओं ने बताया कि सुखपुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांव पहले से ही अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। आए दिन ब्रेकडाउन और फाल्ट के कारण उन्हें घंटों बिजली से वंचित रहना पड़ता है। इस ताजा घटना ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं ने विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments