Categories: बहराइच

विद्दुत कर्मचरियों ने शिवपाल यादव से लगाई न्याय की गुहार

बच्चों के मुंह का निवाला छीन रही है सरकार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ उत्तर प्रदेश विद्युत आउटसोर्स मजूदर संघ के प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से लखनऊ में मिलकर विधानसभा में मजदूरों की समस्याओं को उठाकर निदान कराए जाने की मांग करते हुए, कहा कि पूर्व मे हूए विद्युत हड़ताल के कारण सरकार हम मजदूरों के खिलाफ कार्यवाई करके बच्चों के मुंह का निवाला छिनलिया है।
इस बावत प्रदेश महासचिव आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व में हुए विद्युत हड़ताल/आंदोलन के कारण उत्तर प्रदेश विद्युत आउटसोर्स मजदूरों पर सरकार द्वारा एकतरफा कार्यवाही किया जा रहा है। सरकार की हठधर्मिता है कि आउटसोर्स के जरिए 8 हजार से 10 हजार रूपए की मजदूरी करने वाले मजदूरों को बगैर किसी सूचना के ही सेवा समाप्त कर दी गई। हमारी स्थिति यह है कि कर्मचारी अधिकारी धरना प्रदर्शन करने में हमें बुलाते है, और जब शासन धरना प्रदर्शन पर कार्यवाही करता है तो यह कार्यवाही कर्मचारी अधिकारी पर न होकर हम आउटसोर्स करने वाले कमजोर मजदूरों के खिलाफ की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि सूबे के मंत्री ने मार्च में आश्वासन दिया था कि धरना समाप्त कर दीजिए, सरकार कार्यवाही/मुकदमा वापस लेगी लेकिन आज तक उन्होंने अपने कथनी को करनी में नहीं बदला। ऐसे स्थिति में हजारों परिवार भूखमरी की मार झेल रहा है। सरकार रोजगार देने का काम करती है लेकिन वर्तमान सरकार ने हम आउटसोर्स कर्मचारियों के बच्चों के मुंह से निवाला छिनने का काम किया है। अपने दस सूत्री मांगों का पत्रक सपा नेता को सौंपकर संगठन ने सदन में आवाज उठाने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल को सपा नेता ने आवासन दिया कि जल्द ही वे आउटसोर्स मजदूरों की आवाज को सदन में उठाकर समस्याओं का निराकरण कराने में अपना सहयोग देंगे। वहीं इस मौके पर कमलेश कुमार,रंजीत शर्मा,रिशीकेश राही,कन्हैया लाल,अमर ओझा रविकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago