Categories: बहराइच

सेवा पखवाड़ा पर सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सीएचसी पयागपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बताते चलें की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73 वें जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है,जिसके तहत सीएचसी पयागपुर मे भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सीएचसी पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया वहीं साथ में आए करीब डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रक्तदान भी किया ,जिनको भाजपा विधायक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
विधायक ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है, इसके तहत सीएचसी पयागपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जहां मेरे साथ पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने यहां रक्तदान किया है।रक्तदान महादान है यह रक्तदान कई ज़रूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आएगा।कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर,विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सीएचसी अधीक्षक डॉ थानेदार महामंत्री अजीत शुक्ल, प्रदीप त्रिपाठी, कपीश सिंह सभासद रोचक विक्रम सिंह सभासद जागेश मिश्रा सभासद सत्येंद्र तिवारी अक्षैवर सिंह बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago