न्यायालय के तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

आलोक कुमार कुमार चुने गए अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के दीवानी न्यायालय के तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार ,महामंत्री पद पर असलम सिद्दीकी ,उपाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस चुनाव में कुल 114 कर्मचारियों में से 108 ने सभी पदों के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार को 77 मत मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी ने हरिप्रसाद मिश्र ने 31 मत प्राप्त किया।महामंत्री पद के लिए असलम सिद्दीकी को 78 मत मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी उदयभान ने 30 मत प्राप्त किया।उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद गुप्ता को 74 मत मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी प्रेम सागर ने 34 मत प्राप्त किया।कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनाथ सरोज निर्विरोध चुने गए।इस चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह,प्रदीप कुमार व प्रेक्षक प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार राय ,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव रहे।अपने समर्थकों के विजयी होने पर कर्मचारी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अंजनी श्रीवास्तव, दीपेंद्र श्रीवास्तव, परवेज आलम,अमित शुक्ला,कुमार सेन,वीरेंद्र यादव ने फूल माला पहना कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

5 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

54 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago