मैरवा/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक खैनी दुकानदार को अचानक बिजली के करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल में परिजनों समेत दुकानदारों की भीड़ उमड़ गयी, मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के बेलाव गांव के स्व. शंकर प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र गजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। मौत होने के बाद अस्पताल में चीखपुकार मच गया।सूचना पर अस्पताल पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक गजेंद्र अपने दुकान पर मशीन से खैनी काट रहे थे,उसी दौरान अचानक मशीन में बिजली का करेंट आने से उसकी मौत रेफ़रल अस्प्ताल जाने के दौरान हो गयी। अस्प्ताल से शव को लेकर गांव पहुंचने पर परिजनों की दहाड़ से ग्रामीणों की आँखे नम हो गयी थी। मृतक की पत्नी बार बार अचेत हो जा रही थी।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…