लोक निर्माण विभाग में नयी कार्य प्रणाली लाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को किया निर्देशित

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
लोक निर्माण विभाग में नयी कार्य संस्कृति लाने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि सभी कार्य समय से पूरे किए जाय, कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जायेंगा, दोषी पाये जाने पर अधिकारी एवं ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।
समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 62 किमी. की 34 नयी सड़के निर्माणाधीन है। इसके सापेक्ष 31 किमी. सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 31 किमी. मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेंगा। अधिशासी अभियन्ता केशवलाल ने बताया कि इन सभी सड़को की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण है, निर्माण कार्य प्रगति पर है और भविष्य में चुनाव की आचार संहिता से मुक्त है।
उन्होने बताया कि विशेष मरम्मत के अन्तर्गत 303 कार्य स्वीकृत है, जिनकी लम्बाई 340.558 किमी. है। सभी कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण कर लिए जायेंगे। उन्होने बताया कि गड्ढामुक्ति हेतु 739.56 किमी. के सापेक्ष 651.19 किमी. कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेंगा। सड़क नवीनीकरण का कार्य 353.92 किमी. के सापेक्ष 216.65 किमी. पूर्ण हो गया है। शेष कार्य भी 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशो के अनुसार पूरी इमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करें, जिससे की विभाग की छवि में सुधार हो सकें। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित लगभग 300 सड़को का अधिकारियों की टीम द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ना करने वाले तथा कार्य में शिथिलता बरतने वाले ठेकेदारों की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें, उनको ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को संस्तुति भेजी जायेंगी।
बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, अधिशासी अभियन्ता केशवलाल, अवधेश कुमार, सत्यपाल सिंह (भवन), सहायक अभियन्ता पंकज कुमार सिंह, प्रियंकमणि त्रिपाठी, उमेश विश्वकर्मा, राजेशमणि त्रिपाठी, धनन्जय पाण्डेय, अखिलेश सिंह, नवलकिशोर मिश्रा सहित सभी जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

18 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

21 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

22 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

22 hours ago