Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedसमाचार पत्रों में छपी खबर का हुआ असर

समाचार पत्रों में छपी खबर का हुआ असर

प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभाव से एसटी बस शुरू किया गया

रायगढ़/ महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्टर अलीबाग-रायगढ़ के आदेश पर 1 जुलाई से वरंधा घाट को अगले तीन महीनों के लिए भारी यातायात को देखते हए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जिसके कारण, पंचक्रोशी, माज़ेरी, परमाचीवाड़ी, बौधवाड़ी, परमाची, सुनेभाऊ और रामदासपत्थर के स्कूल-कॉलेज के छात्रों और नाबालिगों और मिडसी श्रमिकों, ग्रामीणों और महिलाओं सहित बहुत सारे लोगों को असुविधा हुई।
उपरोक्त मामला अन्य समाचार पत्रों सहित राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र में छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया, और मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अलीबाग ,रायगढ़ के आदेश पर तत्काल प्रभाव से एसटी बस सेवा शुरू किया गया। जबकि इस समस्या को
पूर्व सरपंच अनिलभाऊ मालुसरे और पूर्व अध्यक्ष पं. एस.महाड, सपनाताई मालुसरे और पूर्व सरपंच सुभाष शेठ मालुसरे के मार्गदर्शन में वर्तमान सरपंच दत्तात्रेय पवार और वर्तमान पुलिस पाटिल नितिन सकपाल एवं वर्तमान उपसरपंच परशुराम कंक, पूर्व उपसरपंच चंद्रकांत पवार, पूर्व उपसरपंच महिपतशेठ मालुसरे, पूर्व तंटामुक्ति अध्यक्ष महेंद्र मालुसरे और सामाजिक युवा कार्यकर्ता समीर बुवा सुतार और सभी ग्राम पंचायत दादी-पूर्व सरपंच-उपसरपंच अधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य, व ग्रामीणों द्वारा , तुरंत महाड आगार प्रबंधक, जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, व सार्वजनिक निर्माण विभाग, महाड मिडसी पुलिस स्टेशन के सहयोग से निस्तारण हुआ,और इन्हीं लोगो के प्रयासों का प्रतिफल है कि कल रात से बसों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments