दस महाविद्यालयों की बीएड परीक्षा गुरुवार से पीजी कॉलेज आश्रम केंद्र पर प्रारंभ

कुल 1500 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा में

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो रही है।इसके तहत स्थानीय बीआरडी बीड़ी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज द्वारा परीक्षा केंद्र लार, मेहरौना, सलेमपुर, सोनाडी, नेमा, पिंडी, भरौली, तेलिया कला, सहित 10 महाविद्यालयों में गुरुवार प्रारम्भ होगा, जिसमें 1500 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय संकल्पित है, परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल अथवा इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकेगा। महाविद्यालय परिसर के अंदर केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को परीक्षा में आने की अनुमति होगी जिनके पास प्रवेश पत्र होगा, प्रवेश पत्र के अतिरिक्त विद्यार्थीयो के पास कुछ भी नहीं होना चाहिए यदि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास अनुचित साधन का प्रयोग करता पाया गया तो तत्काल रस्टिकेट किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले महाविद्यालय के पूर्वी गेट से प्रवेश पत्र दिखाकर अपने निर्धारित कक्ष मे सीट पर बैठकर परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र, डॉक्टर विनीत पाण्डेय, और डॉक्टर अविकल शर्मा, को सहायक केंद्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, इस आशय की जानकारी केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने अपनी विज्ञप्ति में दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago