आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों पर अगर कार्रवाई हुई तो दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

आर पार के संघर्ष को कमर कस चुके हैं राज्य के नियोजित शिक्षक

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, विभाग द्वारा आंदोलन में शामिल होने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है, इस हेतु सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा पत्र निकाला गया है। लोकतंत्र में अपनी मांगों को रखना जायज है। राज्य के नियोजित शिक्षकों ने संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। सरकार का दमन चक्र आंदोलनकारी शिक्षकों पर निरंतर जारी है।, शिक्षक नेताओं को नजरबंद करना और गिरफ्तार करना सरकार की तानाशाही का द्योतक है। राज्य के शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त करने को लेकर कमर कस चुके हैं। इस बार आर पार का संघर्ष करने को शिक्षक कटिबद्ध हैं।
नेता द्वय ने सरकार से मांग किया कि इस तरह अगर आंदोलनकारी शिक्षकों पर कार्रवाई हुई तो शिक्षकों का आक्रोश फूटेगा, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस प्रकार का तानाशाही फरमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने सरकार से मांग किया कि विभागीय पदाधिकारियों द्वारा जो इस प्रकार शिक्षकों को भयभीत किया जा रहा है, इस पर त्वरित रोक लगे अन्यथा संघ और तेज आंदोलन करेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago