मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को देवरिया पुलिस ने जिलेभर में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चले अभियान के तहत पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने सुबह की सैर पर निकले महिला और पुरुष नागरिकों से संवाद किया। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बुजुर्गों से संवाद कर दिया सुरक्षा का भरोसा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्हें सम्मान, सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी देने के साथ वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जन-जागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…
स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…
प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…
AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…