Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशधूम-धाम से मनाया गया ईस्टर पर्व

धूम-धाम से मनाया गया ईस्टर पर्व

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा के लोहिया नगर स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में ईस्टर पर्व मनाया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए और दुनिया को सुरक्षित रखने व मानव कल्याण के लिये परमपिता परमेश्वर से दुआएं मांगी।
सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी योहन्ना आदम ने चर्च में पवित्र उपदेश के दौरान बताया कि ईस्टर पर्व प्रभु यीशु के पुनः जीवित हो जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह परमपिता परमात्मा के पुत्र थे। वह मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे।परन्तु यहूदी कट्टरपंथियों ने उनके ऊपर ईश्वर की अवमानना का आरोप लगा कर रोमन गवर्नर पिलातुस से शिकायत की और मृत्यु दंड दिलवाया था। जिसके बाद सलीब पर चढ़ा दिया गया। उसके ठीक तीन दिन बाद पुनः ईसा मसीह जीवित हो उठे।इस लिए इस दिन को ईस्टर पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कुंदन राय, अखिलेश,राज बिहारी दास, राहुल राय, अमरनाथ,सारून आदम,बृजेंद्र,दीपक, प्रतिभा सिंह, मुस्कान सिंह,काजल,रानू सिंह, सत्यप्रकाश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments