तीन पालियों में होगी डियूटी, मेले पर रखेंगे पैनी नज़र

डीएम ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर मेलों का आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम किया स्थापित

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेन प्रताप सिंह ने शारदीय नवरात्रि के दौरान जनपद में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का 05 व 06 अक्टूबर को विसर्जन एवं विभिन्न स्थानों पर मेलों का आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट देवरिया में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसकी दूरभाष संख्या 05568-222261, 222318, 1077 है, जो 4 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन कार्य सम्पन्न होने तक (24×7) अनवरत क्रियाशील रहेगा। उन्होंने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है तथा उन्हें निर्देशित किया है कि उपरोक्त त्योहार / मूर्ति विसर्जन सम्पन्न होने के दौरान ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित कर उसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को समस्या के निराकरण हेतु प्रेषित करेंगे तथा उसके निस्तारण की जानकारी भी प्राप्त कर रजिस्टर अंकित करेंगे। यह भी निर्देशित किया है कि कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के तैनाती स्थान को नहीं छोड़ेगा। किसी अपरिहार्य स्थिति में किसी कर्मचारी को जाना आवश्यक होगा तो अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) की अनुमति के बाद ही जायेंगे ।
जिलाधिकारी ने स्थापित कंट्रोल रूम में नामित कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि 4 अक्टूबर को प्रथम पाली मे प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव,नलकूप चालक रामनरेश, प्रधान सहायक (बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) रवि प्रकाश विश्वकर्मा को, वही द्वितीय पाली मे अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार चौरसिया, नलकूप चालक अवधेश राव, प्रधान सहायक (बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) राम इकबाल यादव, तृतीय पाली मे रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक अशोक कुमार, नलकूप चालक अभिमन्यु, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (पुष्टाहार विभाग) सूर्यभान को नामित किया गया है|
इसी प्रकार 5 अक्टूबर को प्रथम पाली में प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक व प्रा सहा (कृषि विभाग) राजेंद्र खरवार, सहायक अध्यापक (शिक्षा विभाग) जयप्रकाश यादव, पूर्ति लिपिक रामनिवास यादव, द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रा सहा (कृषि विभाग) विजय कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सहायक (आयुर्वेदिक) संजय कुमार पांडेय को तृतीय पाली में रात्रि 10:00 से प्रातः 6:00 तक प्रा सहा (कृषि विभाग) शंकर्षण शाही, अनुदेशक शिक्षा धर्मेंद्र यादव, पूर्ति लिपिक रविश कुमार को नामित किया गया है
6 अक्टूबर को प्रथम पाली प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक लिपिक (कलेक्ट्रेट) सलाउद्दीन खान, वार्ड बॉय (स्वास्थ विभाग),राजबहादुर एडीपीएम (पंचायती राज विभाग) सुधांशु मिश्रा, द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक वरिष्ठ लि(कलेक्ट्रेट) पारसनाथ, एक्सरे टेक्निकल (स्वास्थ विभाग)मिथिलेश कुमार, डी पी एम (पंचायती राज विभाग) जितेंद्र दुबे को तथा तृतीय पाली में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक व प्रा सहा (कृषि विभाग) राजेंद्र खरवार, सहायक अध्यापक जयप्रकाश यादव, पूर्ति प्रतिलिपि राम निवास यादव को नामित किया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

2 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

2 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago