कॉलेज टाईम में शहर में भारी वाहनों की नो इन्ट्री

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की छात्रा की गत दिवस ट्रक के चपेट में आने से हुई मृत्यु के मद्देनज़र छात्रों की मांग को संज्ञान लेते हुए जिले पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में यातायात प्रभारी बृजेश कुमार यादव द्वारा स्कूल आने-जाने के समय सरैया बाईपास से शहर में वाहनो की आवाजाही पर रोक लगाते हुए समय सारणी निर्धारित कर दी है। जिसके अनुसार सुबह 08.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा दोपहर बाद 14.00 बजे से 17.00 बजे तक बिधियानी तिराहा से रेलवे स्टेशन होकर सरैया बाईपास जाने वाले सभी भारी वाहन (इमरजेंसी वाहन को छोड़कर) पूर्णतया प्रतिबन्धित (नो इन्ट्री) रहेंगे।
इस आदेश का उल्लंघन मोटर वाहन अधिनियम 1988 की समस्त धाराओं के साथ-साथ पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 32 के अधीन दण्डनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और आवश्यक स्थानो पर नो इन्ट्री का बोर्ड लगा दिए गए हैं।
ध्यातव्य है कि वीआईपी कार्यक्रम, त्यौहार, कानून-व्यवस्था एवं अन्य किसी आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय को परिवर्तित किया जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

8 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

9 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

9 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago