Saturday, January 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझमाझम बारिश से खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी...

झमाझम बारिश से खेतों में भरा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।क्षेत्र में पिछले कई दिनों से प्रतीक्षित झमाझम बारिश ने आखिरकार धरती को भिगो ही दिया। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से हुई वर्षा से खेतों में पानी भर गया है, जिससे क्षेत्र के किसान गदगद नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद खेतों में जहां भरपूर नमी आ गई है, वहीं खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर धान की फसल के लिए यह समय पर हुई वर्षा बेहद लाभकारी मानी जा रही है। अब तक सिंचाई की चिंता से जूझ रहे किसान बारिश के बाद खेतों की जुताई और बीज बोवाई में तेजी से जुट गए हैं। ग्राम रामपुर अरना,मद्दोघाट, मीरपुर, रेहरा, और अचलपुर,परसिया समेत आसपास के गांवों में खेतों में पानी भरने से किसानों में नई उम्मीद जगी है। किसान उदयभान,मंगरे,विशाल,खेलावन, रामविलास यादव आदि ने बताया कि “अगर इसी तरह बारिश होती रही तो इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments