हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं! नहीं तो पुलिस पहना देगी माला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l कोई भी व्यक्ति दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। अन्यथा उसे जिले की यातायात पुलिस माला पहना कर सम्मानित करेगी साथ ही चलान भीl
प्राय: देखा जाता है कि दो पहिया चलाने वाले लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं। अक्सर हेलमेट न पहनने की वजह से दुर्घटना में उनकी जान चली जाती है। ऐसे लोगों के वाहन व ड्राइविग लाइसेंस की जांच कर विधिसम्मत करवाई की जा रही है।
जिला मुख्यालय के खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को यह अनोखी पहल की गईl जिसकी की चर्चा पूरे जिले में हैl
ज्ञात हो कि यातायात क्षेत्राधिकार केशवनाथ के दिशा-निर्देशन में यातायात प्रभारी परमहंस के देख-रेख में माला पहनाओं अभियान शुरु हुआ। अभियान में ऐेसे दो पहिया वाहन जो बिना हेलमेट लगाए सड़क पर चलते हैंl उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और चालान भी काटा गया तथा अगली बार से हेलमेट लगा कर बायक चलाने का सख्त निर्देश दिया।
यातायात प्रभारी परमहंस का कहना है हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाएं नहीं तो कहीं यह माला आपके फोटो पर ना लग जाएl आप का जीवन अमूल्य हैl अपने जीवन को बचाएं।
यातायात क्षेत्राधिकार केशवनाथ ने कहा कि जिले से पूरे प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन को चलाएं तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें अन्यथा यातायात पुलिस की नजर में आते ही आपको माला पहना दिया जाएगा और चालान भी काटेगा।
यातायात पुलिस की यह जनता में चर्चा में हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

7 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

7 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

8 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago