पुलिस पर तस्करों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जिले की दूसरी सबसे बड़ी घटना के अंजाम पर अंकुश लगाया पुलिस टीम सहित एसओजी व स्वाट टीम

एसओजी व स्वाट टीम की नाकेबंदी को भेदना चाहते थे तस्कर, पुलिस ने तीनों को दबोचा

पनियरा के बाद बीच शहर में नगर चौकी के पास गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर में अफरा तफरी का आलम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। जिले में पशु तस्करों की बढती तानाशाही की घटना के क्रम में थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व मे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला 25000 रू0 का इनामी बदमाश जमालुद्दीन पुत्र अब्दुल उर्फ अबुल हसन निवासी ग्राम हरिहर पट्टी टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर उम्र करीब 22 वर्ष को बनरहवा पुल, थाना पनियरा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की ही गयी थी कि महराजगंज नगर के सक्सेना चौराहे पर सोमवार की रात अचानक अफरा तफरी मच गई। पीकअप सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे ।जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए मौके से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना के बाद पुरे शहर में सनसनी फैल गई। बीच शहर में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग से शहर में सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार सोमवार की देरशाम एसओजी टीम को सूचना मिली कि यूपी बिहार का वांटेड पशु तस्कर अभी कुछ देर में महराजगंज मुख्य चौराहे से गुजरनेवाला हैं। एसओजी प्रभारी ने मुखबीर की सूचना पर अलर्ट हो नगर चौकी पहुंचे और मुख्य सड़क की नाकेबंदी कराने लगे । एसओजी व स्वाट टीम के साथ चौकी पुलिस भी नाकेबंदी में जुट गई। पुलिस की इस नाकेबंदी को देख पीकअप सवार बदमाशों ने नाकेबंदी को भेदने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद पीककप अनियंत्रित होकर नाले में घूस गयी । इधर शहर के बीचो बीच नगर के मुख्य चौराहे पर हुई इस मुठभेड़ को देख लोग दंग रह गये । पुरे शहर में अफरा तफरी मच गई । इसबीच पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया । बताया जा रहा है कि पकडे गये अभियुक्तों में से एक रुस्तम कुशीनगर का वांटेड है। यूपी बिहार के कई जनपदों में पशु तस्करी को लेकर वह चर्चित वांक्षित अभियुक्त हैं।फिलहाल पुलिस अभी बहुत कुछ स्पष्ट करने से परहेज कर रहीं हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पुछ-ताछ में जुटी हुई थी । इधर बीच शहर फिल्मी अंदाज में हुए इस मुठभेड़ के बाद लोगों में भी दहशत का माहौल हैं। इस बावत एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस एसओजी व स्वाट टीम ने मुठभेड़ कर तीन पशु तस्करों को दबोचा है। मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल है जिनका इलाज कराया जा रहा हैं। पकड़े गये अभियुक्तों में से एक रुस्तम तो पश्चिमी चंपारण का निवासी है, वह पशु तस्करी में वांक्षित था और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago