संत काबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में संत कबीर नगर से संबंधित विधि के विरोध में बालक बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित हैl सचिव द्वारा सभी बाल अपचारियों से बात-चीत की गई तथा बीमार अपचारियों के स्वास्थ संबंधी हाल-चाल लिए गए। उनके पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…
धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…
एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…