जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि,
कवि तो सभी का होता है, पियक्कड़
तो क्या कवि तो सारी कायनात पर
उत्तम कविता की रचना कर देता है।

कहा कवि समाज को मेरा सलाम,
पीने वालों पर और उनकी पसन्द
यानी अंग्रेज़ी सोमरस पर लिखिए,
मैने कहा कुछ लिख कर भेज दीजिये।

क्षमा करना, मैं न सोमरस पीता हूँ,
और न अंग्रेज़ी पीने का शौक़ रखता हूँ,
पर जब किसी ने लिखने को कहा,
तो पीने वालों के लिए लिखता हूँ।

बार में बैठे मित्रों से सुना कि आज
तो “विश्व अल्कोहल दिवस” है,
इसलिए सभी पीने वाले भाइयों को
हैपी “विश्व अल्कोहल दिवस” है।

हमारी समस्यायें हावर्ड दो हज़ार और,
हावर्ड पाँच हज़ार से दूर हो सकती हैं,
इसलिए रायल चेलेन्जर की तरह ही
हम सब पीने वाले उन्हें स्वीकार करते हैं।

अन्यथा लोग हमें ओल्ड मोंक कहेंगे
और ब्लैक लेबल का ठप्पा लगा देंगे,
इसलिए टीचर्स से ही सीख लेकर,
जैक डेनियल जैसे ही संघर्ष करेंगे।

बैग पाईपर की तरह रहना और
जोनी वाकर की तरह ही घूमना,
एट पीएम तक ख़ूब काम करना और
डाइरेक्टर स्पेशल जैसा सोचना है।

किंग फ़िशर की भाँति पकड़ना और
नाक आऊट से समस्या हल करना,
तभी ज़िंदगी इम्पीरियल बन पाएगी,
और हमें अरिस्टोक्रेट भी बनाएगी।

हंड्रेड पाईपर तो पहुँच से दूर होगी,
ब्लेंडर्स प्राइड की क़ीमत ऊँची होगी,
जो मिले उसी से काम चलाना होगा,
तभी हमारे सिग्नेचर का महत्व होगा।

इस संदेश को कृपया आगे बढ़ाइये,
इस कविता का भरपूर लुत्फ़ उठाइये,
और आदित्य सेंट पीटर स्काच का
बहुत सारा आशीर्वाद उनसे पाइये।

आलोचनाओं से सुधार होता है

किसी को माफ़ किया जाता है,
पर विश्वास नहीं किया जाता है,
उसे और उसका व्योहार भूलकर,
जीवन में आगे बढ़ जाया जाता है।

आलोचना और प्रशंसा दोनों ही,
आलोच्य के हित में ही होती हैं,
आलोचनाओं से सुधार होता है,
प्रशंसा से प्राय: उत्साह बढ़ता है।

वैसे भी शिकायत कम, शुक्रिया
अधिक करने से दिलों के रिश्ते,
बड़ी ही आसानी से सुधर जाते हैं,
रिश्तों के भाव मधुर हो जाते हैं।

कथन ये कि सबसे ज्यादा सुलझे
हुए दिखने वाले लोग अपने अंदर
अथाह उलझनें लिए हुए होते हैं,
तीक्ष्ण व्यंग्य सत्य समेटे हुये है।

उलझने जिसके पास होती हैं,
उसे ही सुलझाना भी पड़ता है,
आदित्य उलझने सुलझाने वाला
शख़्स सुलझा हुआ कहलाता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

11 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

5 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago