मतदाता जागरूकता हेतु डीएम ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन को शांतिपूर्वक व सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और पूरा प्रशासनिक अमला इसमें लगा हुआ है। फिर भी अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जिसमे सिविल सोसाइटी की भूमिका बेहद अहम है। मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिकों की सहायता दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमे सिविल सोसाइटी प्रशासन का बेहद अहम सहयोग कर सकता है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाज में अपने नागरिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रसिद्ध रहा है। इसलिए हमारी इच्छा कि आप लोग किस प्रकार हमारी सहायता कर सकते हैं, इस पर अपना सुझाव दें।
इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा कम मतदान वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता बैनर लगवाने और डोर–टू–डोर अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही क्लब द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय उनके जलपान में सहयोग करने और इसके अतिरिक्त चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अगले सप्ताह तक अपनी कार्ययोजना को प्रशासन के साथ साझा करने का निर्देश दिया ताकि प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, डॉ कृष्णा साहनी, डॉ सलीम, पंकज मौर्या, विनोद गुप्ता सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

56 minutes ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

1 hour ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

1 hour ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

1 hour ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 hour ago