देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में देवरिया जनपद की सभी सात विधानसभाओं के अंतर्गत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे और ड्राफ्ट मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया गया।अभियान के अंतर्गत बूथों पर एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराई गई, जिससे आम नागरिक अपने नाम की स्थिति की जांच कर सकें। बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचे और ड्राफ्ट मतदाता सूची व एएसडी सूची का अवलोकन किया। मौके पर ही बीएलओ द्वारा फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (संशोधन व स्थान परिवर्तन) की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
ये भी पढ़ें –जैविक खाद और बायोगैस से बढ़ी ग्राम पंचायतों की आय
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने महाराजा अग्रसेन, दानापुर स्थित प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए युवा मतदाताओं को फॉर्म-6 वितरित कर मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का महत्व समझाया।राजनीतिक दलों के बीएलए एवं पदाधिकारियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही जनपद के सभी ईआरओ व एईआरओ द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।आंकड़ों के अनुसार, जनपद में 17.22 प्रतिशत मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर हैं। इनमें 2.79 प्रतिशत मृतक, 3.49 प्रतिशत अनुपस्थित, 9.04 प्रतिशत स्थानांतरित तथा 1.26 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। कुल 4,14,799 एएसडी मतदाता यदि आवश्यक प्रमाणों के साथ फॉर्म-6 भरते हैं तो उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं।ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी बीएलओ, बीएलए और राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त यह सूची भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…