दानपेटिका गायब काली मंदिर से , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल काली मंदिर से

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

नगर से सटे जलालीपुर में स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर से दानपेटिका चोरी हो जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना और भी चौंकाने वाली तब बन गई जब यह जानकारी हुआ कि मंदिर, पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

मंगलवार की सुबह मंदिर के पुजारी पंडित गोल्डेन मिश्रा ने जब नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दानपेटिका गायब पाया। तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से देर रात तक संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिसकी सूचना कई बार दी गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाती, तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

33 minutes ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

38 minutes ago

ICC T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, PCB चीफ पर उठे सवाल

ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20…

40 minutes ago

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

2 hours ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

2 hours ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

2 hours ago