ICC T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, PCB चीफ पर उठे सवाल

ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। यह हार सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन में भी हलचल की खबरें सामने आई हैं।

ईशान किशन की तूफानी पारी

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।
ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

खतरे में PCB चीफ की कुर्सी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इस हार के बाद मोहसिन नकवी की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर टीम की तैयारी और बोर्ड की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संदेश भेजकर पीसीबी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़े – आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

पहले से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने शुरुआत में भारत के साथ मैच खेलने से इनकार किया था, लेकिन ICC के दबाव के बाद वह खेलने को तैयार हुआ। इसी बीच मोहसिन नकवी का एक बयान भी चर्चा में आया था, जिसमें उन्होंने आर्मी चीफ का नाम लेते हुए कहा था कि वे भारत या ICC की “धमकियों” से नहीं डरते।

अब भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशासन और नेतृत्व को लेकर बहस तेज हो गई है।

राजनीतिक और खेल जगत में हलचल

इस हार की गूंज पाकिस्तान के खेल और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है। हालांकि इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी नेतृत्व पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

12 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

12 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

12 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

13 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

13 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

13 hours ago