U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लगभग 30 लाख दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर हलचल मच गई है। इन दस्तावेजों में कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम सामने आए हैं। इसी क्रम में दुबई स्थित ग्लोबल पोर्ट ऑपरेटर DP World के प्रमुख का नाम भी चर्चा में आया है।

सुल्तान अहमद बिन सुलायम का इस्तीफा

DP World के चेयरमैन और सीईओ Sultan Ahmed bin Sulayem ने बढ़ते दबाव के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में जारी फाइलों से संकेत मिला कि अमीराती कारोबारी और एपस्टीन के बीच लगभग एक दशक में सैकड़ों ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। हालांकि, किसी भी दस्तावेज में प्रत्यक्ष अवैध गतिविधि में शामिल होने का ठोस प्रमाण नहीं बताया गया है।
कंपनी ने 13 फरवरी 2026 को उनके इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कंपनी में नए नियुक्ति

DP World ने घोषणा की कि Essa Kazim को नया चेयरमैन और Yuvraj Narayan को नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
घोषणा के बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से सुलायम की तस्वीर भी हटा दी गई।

ये भी पढ़े – इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

वैश्विक सहयोगियों का दबाव

दुबई के स्वामित्व वाली यह लॉजिस्टिक्स कंपनी छह महाद्वीपों में पोर्ट टर्मिनलों का संचालन करती है और वैश्विक व्यापार अवसंरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन की डेवलपमेंट फाइनेंस एजेंसी और कनाडा के बड़े पेंशन फंड La Caisse ने कंपनी में नए निवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है।

साथ ही, प्रिंस ऑफ वेल्स के The Earthshot Prize (जिसे DP World से फंडिंग मिली थी) को भी यूके चैरिटी कमीशन के समक्ष रिपोर्ट किए जाने की खबरें हैं।

क्या है पूरा मामला?

DOJ द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में नाम आना किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक दोष सिद्धि नहीं माना जाता। फिर भी, वैश्विक स्तर पर कंपनियों और संस्थानों पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर दबाव बढ़ गया है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि बड़े कारोबारी और राजनीतिक नेटवर्क की जांच में पारदर्शिता कितनी आवश्यक है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- मामला ‘मनहूस’ है, बार-बार टल रही सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े…

30 minutes ago

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

44 minutes ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

56 minutes ago

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

3 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

3 hours ago