जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के ज्ञापन का डीएम ने लिया संज्ञान,निरीक्षण कर ईओ को दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।‌ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि, जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब द्वारा जनपद की पहचान स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति स्थापित कराई गई थी जो मौजूदा स्थिति में अगल- बगल के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मूर्ति को ढ़क दिया गया है।सक्सेना की मूर्ति से अतिक्रमण हटवाया जाय अन्यथा आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने खुद मंगलवार को मौके पर पहुंच कर नगर पालिका के ईओ को सक्सेना की मूर्ति के अगल- बगल से अतिक्रमण हटवाने, स्वच्छता रखने तथा सीढ़ी की रेलिंग ठीक करवाने और अधूरे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। ‌
इस दौरान जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव,शैलेष पांडेय,अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विनय कुमार नायक,उपाध्यक्ष सुशील शुक्ल, नवीन प्रकाश मिश्रा,राकेश प्रजापति आदि पत्रकार मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago