डीएम ने करपथ व अंबेडकर पार्क का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सक्सेना चौक, करपथ व अंबेडकर पार्क का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को घंटा घर की मरम्मत और स्व शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति के आस–पास साफ–सफाई व सुंदरीकरण करने का निर्देश दिया। करपथ उद्यान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में पौधों की संख्या में वृद्धि और बच्चों के लिए अतिरिक्त मनोरंजन उपकरणों को लगाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए कहा ताकि छात्र- छात्राओं को अध्ययन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पार्कों को साफ–सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago