यूपी पुलिस का नियुक्ति पत्र लेकर गांव वापस आए युवाओं का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी पुलिस में चयनित हुए एक ही गांव के आठ युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मिला नियुक्ति पत्र, अपने गांव पहुंचे आठों युवाओं (रिक्रूट) का ग्रामवासीयो ने किया भव्य स्वागत, ग्राम वासियों व परिजनों में खुशी की लहर। प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए पुलिस भर्ती में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है इसका सबसे ज्यादा फायदा सदर तहसील देवीपुर दुर्गापुर के युवाओं को मिला है। एक ही गांव में आठ युवाओं को सरकारी नौकरी मिलना कोई छोटी बात नहीं है, एक साथ चयनित युवाओं का कहना है कि खर्ची-पर्ची का नियम चलता तो वे कभी चयनित नहीं हो पाते। जानकारी के मुताबिक, हर सरकारी नौकरी की भर्ती में पहले की सरकार में पर्ची चलता था इस सरकार में पर्ची नहीं चला जिसका नतीजा रहा कि सदर तहसील अंतर्गत चिलूवाताल थाना क्षेत्र के देवीपुर टोला दुर्गापुर के आठ युवाओं को पुलिस भर्ती मे चयनित होनहार युवाओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में ज्योति यादव, प्रियंका भारती ,अविनाश कुमार, उमेश यादव, विजय चौहान ,रामनवल, रामलगन, विकास कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। दुर्गापुर के समाजसेवी कृष्णमोहन, रामसिंह यादव सहित ग्रामवासियों ने चयनित युवाओं को माला पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी कृष्णमोहन ने कहा कि गरीब युवाओं के पास सिफारिश लगाने के लिए इतने पैसे नहीं हो पाते, जिसके चलते सरकारी नौकरी का ख्वाब अधूरा ही रह जाता है, लेकिन अब बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी मिलती है तो सिर्फ पढ़ाई कर मेहनत करनी पड़ती है परिणाम सामने है, कि हमारे गांव के आठ गरीब युवाओं को भी नौकरी मिली है।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago