Categories: बहराइच

डीएम एसपी ने तहसील नानपारा व मिहींपुरवा में नामांकन हेतु कि गईं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत नगर पालिका परिषद नानपारा एवं नगर पंचायत रूपईडीहा के अध्यक्ष एवं सदस्य पदो के नामांकन हेतु तहसील भवन नानपारा तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा के अध्यक्ष एवं सदस्य पदो के नामांकन हेतु तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने तहसील भवन नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर)में अवस्थित नामांकन कक्षों तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गई बैरीकेटिंग व्यवस्था का जायज़ा लिया, मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के संजय प्रसाद तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष पद हेतु एसडीएम नानपारा कोर्ट, वार्ड सं. 01 से 06 के लिए ना. तहसील बलहा की कोर्ट, वार्ड सं. 07 से 12 के लिए ना. तहसील शिवपुर की कोर्ट, वार्ड सं. 13 से 18 के एसडीएम न्यायिक की कोर्ट तथा वार्ड सं. 19 से 25 के लिए तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट को नामांकन स्थल बनाया गया है। जबकि नगर पंचायत रूपईडीहा के अध्यक्ष पद हेतु तहसीलदार नानपारा कोर्ट तथा वार्ड सं. 01 से 15 के लिए तहसील नानपारा का सभागार नामांकन स्थल निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पंचायत मिहींपुरवा अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) की कोर्ट तथा वार्ड सं. 01 से 15 के लिए तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) की कोर्ट नामांकन स्थल निर्धारित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

7 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

9 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

12 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

12 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

12 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

12 hours ago