निःशुल्क राशन का वितरण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 के मध्य

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग, के हवाले से बताया कि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत अप्रैल, 2023 हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कार्डधारकों में कराये जाने हेतु 13 अप्रैल से 24 तक निर्धारित की गयी है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने उक्त के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत, आच्छादित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अवगत कराया है कि उक्तानुसार निर्धारित तिथियों में उचित दर दुकानों से अनुमन्य खाद्यान्न अन्त्योदय राशनकार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ तथा 21 किग्रा0 चावल कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न प्रति राशनकार्ड तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर 02 किग्रा0 गेहूँ तथा 03 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क प्राप्त कर ले।
उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि अपनी दुकानों पर निःशुल्क वितरण की सूचना का अनिवार्यतः प्रर्दशन करें। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु वितरण की अतिम तिथि को मोबाइल ओ०टी०पी० वेरिफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। इसी प्रकार पोर्टबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा प्राप्त रहेगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है, कि शासनादेशों का अनुपालन करते हुए समय से उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न के आमद का नियमानुसार सत्यापन कराये तथा निःशुल्क वितरण तिथियों, पोर्टबिलिटी, ओ०टी०पी० सुविधा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पर्यवेक्षणीय / नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न का पारदर्शी वितरण कराना सुनिश्चित करें । कही पर शिकायत / अनियमितता पाये जाने पर सक्षम स्तर से प्रभावी कार्यवाही कराना भी सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago