नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल निर्धारित करने संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सलेमपुर को नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सलेमपुर, मझौलीराज, लार तथा भटनी के नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों के नामांकन स्थल का निर्धारण करते समय चेयरमैन तथा वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने का निर्देश दिया। नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा तथा संबंधित वार्ड एवं नगर निकाय की सूचना देने वाला बैनर अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानी स्थल का निर्धारण करते समय बसों की पार्किंग एवं मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण की पर्याप्त सुविधा को ध्यान में रखने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के निर्धारण में राज्य चुनाव आयोग के मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल के लिए उचित स्थल का चयन करके साइट प्लान बना लिया जाए। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, सीओ सलेमपुर, ईओ मझौलीराज समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…
फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…
कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…
सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…
अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…
खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…