बहराइच /(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बलहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरैया में नाली निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, तो वहीं मानकों की दुहाई देने वाले जिम्मेदार इस ओर जानबूझकर अनभिज्ञ व लापरवाह बने हुए हैं।उल्लेखनीय हो कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में नाली निर्माण में हर स्तर पर मानक विहीन कार्य कराकर बड़ी धांधली की जा रही है और सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगो ने निर्माण कार्य की शिकायत भी की है। बावजूद पंचायत सचिव से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी इसको लेकर लापरवाह बने हुए हैं और निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है। परिणाम स्वरूप नाली निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है,जो शासन की मंशा के विपरीत है। कुल मिलाकर मानकों की दुहाई देने वाली ब्लॉक के अधिकारी इस ओर जानबूझकर कर मौन है।यदि ग्राम पंचायत के सभी निधियों की निष्पक्ष जाँच हो जाये तो ग्राम पंचायत सरैया में विकास के नाम पर हुये सरकारी धनों का बंदरबांट व दुरुपयोग सहित मानक विहीनता का बड़ा खुलासा हो सकता है और कई नाम इस घोटाले में शामिल हो सकते है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…