क्रय संस्था अधिकारी, लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से इस सप्ताह प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम 10 किसान भाईयों का पंजीकरण अवश्य कराये: डीएम
किसान भाई गेहूॅ विक्रय आदि से सम्बंधित कोई भी जानकारी कन्ट्रोल रूम नम्बर- 7839565081 से प्राप्त कर सकते है: जिलाधिकारी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गेहू खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रू प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुए 2275 रू प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अभी तक जनपद में कुल 2400 किसानों का पंजीकरण हुआ है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस सप्ताह जनपद के प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम 10 किसानों का पंजीकरण लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से कराये। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसान भाईयों को गेहूॅ विक्रय के समय केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि जनपद में गेहॅू खरीद का लक्ष्य 64000 एमटी है जिसके सापेक्ष जनपद में अभी तक 2240 कुंतल खरीद हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक केन्द्र प्रभारी अगले सप्ताह में अधिक से अधिक गेहूॅ खरीद कर लक्ष्य को पूर्ण करे। उन्होंने ने कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी सोमवार से गेहू खरीद प्रारम्भ कर दे जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ सहित सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जो किसान गेहू विक्रय कर रहे उनका भुगतान 24 घण्टे के अन्दर भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कराये गये पंजीकरण की समीक्षा कर उसको समय से सत्यापित करे।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कृषक भाईयों से अपील किया है कि किसान केन्द्र प्रभारियों से सम्पर्क कर पंजीकरण करा सकते है एवं कन्ट्रोल रूम नम्बर- 7839565081 पर सम्पर्क कर किसी भी गेहूॅ पंजीकरण/गेहूॅ विक्रय अािद सम्बंधित समस्या से कन्ट्रोल रूम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद हेतु गेहूँ क्रय का लक्ष्य 64000.00 मी. टन निर्धारित किया गया है। इस वर्ष आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु जनपद में कुल 04 क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। जिसमें खाद्य विभाग को 23200 मी.टन, पीसीएफ को 39500 मी. टन, कृषि उत्पादन मण्डी समिति को 800 मी. टन एवं भारतीय खाद्य निगम को 500 मी. टन गेहूँ खरीद हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 68 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 41, कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 01 एवं भाखानि के 02 क्रय केन्द्र अनुमोदित है। जनपद में गेहूँ की खरीद दिनांक 01 मार्च 2024 से जारी है। सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। कृषक भाईयों का भुगतान 24 घंटें के अन्दर आधार आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से होगा। उन्होंने किसान भाईयों को अवगत कराया है कि आपने निकटस्थ किसी भी क्रय केन्द्र पर गेहूँ विक्रय कर सकते है।
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह, एआर कॉपरेटिव हरि प्रसाद, पीसीएफ प्रभारी महेन्द्र गर्ग, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार, आलोक रंजन, उमेश मणि त्रिपाठी, एमआई माधुरी त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समस्त केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे। 🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…